फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congressmen demonstrated against inflation and unemployment

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against inflation and unemployment
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ वीरवार को कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर शहर भर में पद यात्रा निकाली और लोगों को सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी सुरेश यूनिसपुर ने की। जबकि नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व जिला समन्वयक श्याम सुंदर बतरा ने किया। प्रदर्शन में साढौरा विधायक रेनू बाला, रादौर विधायक बीएल सैनी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इसके लिए सभी कांग्रेसी सुबह दस बजे कांग्रेस इंटक भवन पर एकत्र हुए। यहां सुरेश यूनिसपुर ने संबोधित करते हुए कहा सरकार लोगों के साथ छल कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं और कांग्रेस को याद कर रहे हैं। इस दौरान पद यात्रा इंटक भवन से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक, पेपर मिल गेट से होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक रेणु बाला व जिला समन्वयक श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। लोगों के मुंह से निवाला छिन गया है। बेरोजगारी के कारण युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, सरसों का तेल सहित तमाम खाद्य वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। महंगाई ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद निर्मल चौहान, पार्षद हरमीन कोहली, पार्षद विनय टिंकू कांबोज, पार्षद देवेंद्र सिंह, वेद मेहरमपुर, नरपाल गुर्जर, संदीप राणा, सचिन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राय सिंह, देवेंद्र चावला, सुरेश ढांडा, अनिल गोयल, कपिल खेत्रपाल, रमन त्यागी, मोनिका डुमरा, ऊषा कमल, सुमन सैनी, एडवोकेट मधु चौधरी समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed