{"_id":"673d0326853c33dc03021dc9","slug":"competitions-will-be-held-tomorrow-for-the-national-youth-festival-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-128599-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए कल होंगी स्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए कल होंगी स्पर्धाएं
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रधानाचार्य दीपेश महेंद्रु। संवाद
जगाधरी। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से करवाए जा रहे युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए आवेदन बंद हो गए हैं। मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि रही। इस दौरान आईटीआई में सुबह से शाम तक इसके लिए आवेदन लिए गए। वहीं, बार बार आवेदन तिथि बढ़ाने की उम्मीदें रंग लाई है। इससे प्रतिभागियों की संख्या बढ़ गई है।
12 नवंबर को जिलेभर से महोत्सव के लिए मात्र 96 आवेदन हुए थे। परंतु इसके बाद दो बार तिथि बढ़ाई गई। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 नवंबर की गई थी। इस दौरान एक सप्ताह में आवेदकों की संख्या करीब चार गुणा बढ़ गई।
अंतिम दिन भी शाम पांच बजे तक युवाओं को पंजीकरण किया गया। इस दौरान करीब 50 युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन किया। एक सप्ताह में 274 युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
बता दें कि यह महोत्सव केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से करवाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 व 22 नवंबर को शहर की नोडल आईटीआई और डीएवी गर्ल्स कॉलेज में करवाया जा रहा है।
जिला प्रतियोगिता के विजेता प्रदेश स्तर पर और प्रदेश प्रतियोगिता विजेता राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर जीतने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। दो दिन में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में कुल 370 कार्यक्रम करवाए जाएंगे। जिसमें से कुछ कार्यक्रम आईटीआई और अन्य डीएवी गर्ल्स कॉलेज में करवाए जाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 21 नवंबर को कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। जबकि समापन कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्यातिथि रहेंगे। जिलास्तरीय विजेता को 2100 रुपये प्रथम, 1500 रुपये द्वितीय और 1100 रुपये तृतीय स्थान पर पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, विजेताओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। अंतिम दिन शाम पांच बजे तक महोत्सव के लिए आवेदन स्वीकार किए गए। शाम पांच बजे करीब 370 युवाओं का आवेदन किया गया था।
-- -- -- -- -- --
कॉलेज से नहीं आया कोई भी आवेदन
इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कॉलेज के विद्यार्थियों की उपस्थिति शून्य है। चूंकि महोत्सव के लिए जिले के किसी कॉलेज से कोई आवेदन नहीं किया गया है। जिस कारण महोत्सव में कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता शून्य है।
दरअसल कॉलेज में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यह परीक्षा 21 नवंबर से शुरू होने जा रही है। फाइनल एग्जाम होने के कारण कॉलेज के विद्यार्थियों ने इसमें भागीदारी नहीं की। जिस कारण आवेदन की संख्या अपेक्षाकृत कम है। वहीं, इसके अलावा स्कूलों में भी इन दिनों वार्षिकोत्सव व अन्य गतिविधियां करवाई जा रही है। जिस कारण स्कूलों से भी आवेदन कम आए हैं।
मौके पर दिया जाएगा प्रवेश
आईटीआई प्राचार्य दीपेश महेंद्र ने बताया कि महोत्सव के लिए अपेक्षाकृत आवेदन प्राप्त हुए हैं। करीब 370 युवाओं ने भाग लेने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 370 इवेंट करवाए जाएंगे जबकि इसमें 700 से ज्यादा प्रतिभागी भाग लेंगे। प्राचार्य ने बताया कि कई विद्यार्थियों और युवाओं के दस्तावेजों में कमी है। सभी को इसके बारे सूचित कर दिया गया है। ऐसे युवाओं को मौके पर ही प्रवेश अनुमति दी जाएगी। जिसके बाद संख्या बढ़ जाएगी।