{"_id":"66a1b20964bb63d64d0a2f09","slug":"colleges-are-spreading-their-propaganda-on-social-media-to-fill-seats-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-437850-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीटें भरने के लिए कॉलेज सोशल मीडिया पर कर रहे अपना प्रचार प्रसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीटें भरने के लिए कॉलेज सोशल मीडिया पर कर रहे अपना प्रचार प्रसार
Thu, 25 Jul 2024 07:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। यूजी कोर्स में दाखिला करवाने से चूके विद्यार्थियों के पास यह अंतिम मौका है। यदि अब भी दाखिला नहीं लिया तो साल भर इंतजार करना पड़ेगा। चूंकि यूजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया के ऑनलाइन चरण समाप्त हो गए हैं। अब काॅलेज में प्रवेश के लिए ओपन काउंसलिंग का पहला चरण भी समाप्त हो गया है। जबकि दूसरा चरण 25 से 30 जुलाई तक चलेगा। इस चरण में दाखिला लेने से चूके तो पूरा साल इंतजार करना पड़ता है। वहीं यह मौका जुर्माने के साथ दिया जा रहा है।
ओपन काउंसलिंग के पहले चरण में विभाग की ओर से 100 रुपये जुर्माना लिया गया। जबकि अब यह जुर्माना बढ़ा दिया गया है। 25 जुलाई से 100 रुपये के साथ 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लिया जाएगा। यह मौका भी चूके विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाएंगे। वहीं यूजी कोर्स की सभी सरकारी व निजी कॉलेज की करीब 85 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। 15 प्रतिशत सीटें खाली हैं और इसके लिए ओपन काउंसलिंग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खाली सीटें भरने के लिए प्रबंधकों की ओर से सोशल मीडिया पर कॉलेज का खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम इत्यादि प्लेटफार्म पर प्राचार प्रसार किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे बताया जा रहा है। इसके अलावा कॉलेज के वातावरण, कैंपस व करवाई जाने वाली गतिविधियों के बारे भी इन प्लेटफार्म पर प्रचार किया जा रहा है। जगाधरी के हिंदू गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि प्रचार प्रसार का सबसे अच्छा साधन सोशल मीडिया बन गया है। शिक्षण सामग्री व इससे जुड़े व्यवस्थाओं के प्रचार के लिए सोशल मीडिया अच्छा साधन है। चूंकि आज की पीढ़ी अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करते हैं। वहीं इससे एक साथ कई लोगों के पास एक साथ पहुंचा जा सकता है। वहीं राजकीय काॅलेज छछरौली के कार्यवाहक प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रचार का सभी लाभ मिल रहा है।