फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

अवैध खनन कर रहे लोगों की ग्रामीणों ने वीडियो बना की वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic
सरकार और माइनिंग विभाग का अवैध खनन पर रोक का असर नही हो रहा है। राजनीतिक पहुंच रखने वाले सरकार और प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बीती शाम बेलगढ़ में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में नेता द्वारा अवैध खनन करने की सूचना पर मौके पर जाकर खनन रोकने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों द्वारा वीडियो में दिखाया गया है कि बेलगढ़ बांध के खनन माफिया की दो जेसीबी और लगभग आठ डंपर अवैध खनन कर रहे थे। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर खनन कर रहे सभी वाहन भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने उनको रोक लिया और उनकी वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों के पास भेज दी। ग्रामीणों में आरोप लगाते हुए कहा कि खनन पर पूरी तरह से रोक है लेकिन उसके बावजूद भी सरकार में पहुंच रखने वाले व्यक्ति द्वारा अवैध खनन के काम को अंजाम दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्या खनन केवल गरीब लोगों के लिए ही बन्द है जो इसके माध्यम से अपना पालन पोषण कर रहे थे। राजनीतिक पहुँच रखने वालों के लिए कुछ भी नियम लागू नही होते।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से आई टीम की भूमिका भी घेरों में
ग्रामीणों ने बताया कि जब क्षेत्र में चंडीगढ़ से आई टीम यूपी में हो रहे खनन की जानकारी भी रख सकती है। यूपी में होने वाले खनन सामग्री से भरे वाहनों को पकड़ सकती है। तो हरियाणा में हो रहे अवैध खनन की जानकारी उनको नहीं मिली ऐसा नहीं हो सकता। टीम ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed