फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cheatint student jewelry

पढ़ाई में मन न लगने के समाधान का झांसा देकर तीन लाख के गहने ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
cheatint student jewelry
पढ़ाई में मन न लगने की समस्या का समाधान करने की बात कहकर एक बाबा 12 कक्षा की छात्रा से तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया। छात्रा ने एक टीवी चैनल पर हर समस्या के समाधान का विज्ञापन देखकर आरोपी बाबा से संपर्क किया था। इस दौरान आरोपी ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसकी हर समस्या का समाधान करने की बात कहीं। पढ़ाई में अच्छे नंबर आने की बात कहकर आरोपी ने उसे सलेमपुर खादर के बस अड्डे पर बुलाया। जहां आरोपी बाबा एक युवक व युवती के साथ कार में पहुंचा। यहां आरोपी ने छात्रा को कार में बिठाया और उससे तीन लाख के गहने ले लिए। इसके बाद उसे कार से नीचे फेंक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। छछरौली पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि वह अंबाला के साहा क्षेत्र के गांव पिलखनी की रहने वाली है। वह सलेमपुर खादर में पिछले दो महीने से अपने बुआ के घर पर रह रही है। लड़की ने बताया कि वह बारहवी कक्षा में पढ़ती है। लेकिन उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। जिस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। लड़की ने बताया कि उसने एक टीवी चैनल पर हर समस्या का समाधान के नाम से एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखकर अपनी पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने के लिए उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। जिस पर एक व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि मैं बाबा बोल रहा हूं और बताओ तुम्हें क्या समस्या है। जिस पर लड़की ने बाबा को पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने के बारे में कोई समाधान बताने के लिए कहा और बताया कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। जिस पर बाबा ने पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने बारे समाधान बताते हुए कहा कि वह हर समस्या का समाधान कर सकते हैं। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने बाबा के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क किया और उससे बात की। लड़की ने अपने फोन नंबर और अपने पिता व बुआ के फोन नंबर से भी बाबा को कई बार फोन कर बातें की। बातें करने के बाद बाबा ने लड़की को उससे प्रेम होने के बारे में कहा, लेकिन लड़की ने उसकी समस्या का समाधान करने के लिए उस से आग्रह किया। लेकिन बाबा ने उससे कहा कि उसे उसके साथ प्रेम हो गया है और वह उसके साथ शादी करना चाहता है। जिस पर वह बाबा लड़की के साथ चिकनी चुपड़ी बातें करने लगा लड़की बाबा के बहकावे में आ गई और एक दूसरे को प्रेम भरे संदेश भी भेजने लग गए। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि एक अक्टूबर को बाबा ने उसे सलेमपुर खादर के बस अड्डे पर शिक्षा के प्रमाण पत्र व सोने के जेवरात लेकर बुला लिया। लड़की दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने शिक्षा के प्रमाण पत्र व बुआ के घर से 7-8 तोले सोने के जेवर लेकर बस अड्डा सलेमपुर खादर पहुंच गई।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि सलेमपुर खादर बस अड्डे के पास उसे एक कार खड़ी मिली। कार में एक लड़का, एक लड़की और वह बाबा बैठा हुआ था। आरोपी उसे कार में बिठा कर चल दिए और उसे छछरौली अनाज मंडी के पास ले गए। बाबा ने लड़की से पूछा कि तुम अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रमाण पत्र और सोने के जेवर लेकर आए हो या नहीं। इस पर लड़की ने बताया कि वह अपने प्रमाण पत्र और सोने के जेवरात साथ लेकर आई है और बाबा ने लड़की से सोने के जेवरात लेकर उसे गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। जिस पर गाड़ी चला रहे युवक ने उसे धक्के मारकर गाड़ी से नीचे उतार दिया और शैक्षणिक प्रमाण पत्र और सोने के जेवरात लेकर कार को तेज रफ्तार से भगाते हुए वहां से ले गया और जाते जाते उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र खिड़की से नीचे फेंक दिए। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि जहां पर उन्होंने मुझे धक्के मारकर कार से नीचे गिरा दिया। लड़की ने मौके पर अपने फूफा को फोन किया और सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीड़ित लड़की के घरवाले उसके घर ले गए और पुलिस को सूचित किया। लड़की की शिकायत पर छछरौली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी चरनजीत सिंह ने बताया की लड़की ने शिकायत दी है कि एक व्यक्ति ने बाबा बनकर उससे सोने के जेवरात धोखे से लेकर फरार हो गया है। लड़की की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सारी सच्चाई का पता कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed