फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of Rs 18 lakh in the name of sending abroad, given fake visa

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 18 लाख रुपये, थमाया फर्जी वीजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 18 lakh in the name of sending abroad, given fake visa
विदेश भेजने के नाम पर करनाल निवासी पिता-पुत्र ने तीन दोस्तों से 18 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें नकली वीजा थमा दिए। आरोपियों ने उन्हें कनाड़ा, आस्ट्रेलिया और सिंगापुर भेजने का झांसा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी नीरज ने पुलिस को बताया कि जिला करनाल के गढ़ी बीरबल निवासी रमन व उसका पिता रामपाल मढ़ाण विदेश भेजने का कार्य करते हैं। आरोपी उनको करनाल गुरुद्वारे में मिला था। उनके साथ पहचान हुई थी। आरोपियों ने उसको बताया कि वह विदेश भेजने का कार्य करते हैं। वह काफी लोगों को विदेश में वर्क परमिट दिला कर सेटल कर चुके है। इस पर वह उनकी बातों में आ गया। उनको बताया कि वह तथा उसका दोस्त बेरोजगार हैं। विदेश जाने के इच्छुक हैं, जिस पर आरोपीगण ने भरोसा दिया कि वह उनको विदेश भेज देगा। आरोपियों ने आश्वासन दिया कि जब वे विदेश पहुंच जाए। तभी वह पैसे लेंगे। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए अपना व अपने मित्र के पासपोर्ट आरोपियों को सौंप दिए, लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। उन्होंने पहले 196600 रुपये के खाते में दिए। इसके बाद दो लाख 57 हजार बैंक ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद सात लाख घेसपुर चुंगी रादौर में नकद दिए। चार लाख रुपये 14 अप्रैल 2023 को नकद दिए। इसके बाद ढाई लाख रुपये चंडीगढ़ ऑफिस में दिए। बाद में 1 लाख रुपए घर पर दिए। इस तरह आरोपियों को 18 लाख रुपए खुद का कनाडा, अपने दो दोस्तों का आस्ट्रेलिया व सिंगापुर का वीजा लगवाने के लिए दिए थे। आरोपियाें ने कहा कि जल्द से जल्द से वीजा लगवा देंगे। आरोपियों ने विदेश का वीजा सौंप दिया। आरोपियों ने और पैसे मांगे, जिस पर उनको कहा गया कि विदेश जाने के बाद देंगे। जब वीजा की जांच कराई तो पाया आरोपियों को दिया वीजा नकली है । इस बारे आरोपियों से बात की। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनके पैसे भी वापस नहीं किए। इस पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed