फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cctv, city

सीसीटीवी से लैस होगा शहर, हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर

Thu, 12 Sep 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
cctv, city
शहर की कि कॉलोनीयों का दृश्य जहां लगेगे सीसीटीवी। - फोटो : YAMUNA NAGAR
ट्विनसिटी के सभी वार्ड सीसीटीवी से लैस होंगे। इससे वहां की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। बाकायदा इसके लिए नगर निगम में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। जिससे वहां की 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी, लेकिन इससे पहले सभी पार्षदों को कैमरा लगवाने के लिए स्थान तथा सीसीटीवी की संख्या की लिस्ट बनाकर निगम में देनी होगी। उसके बाद वहां का सर्वे होगा जिसके बाद बजट तैयार कर टेंडर लगाया जाएगा। दरअसल, निगम की हुई हाउस की मीटिंग में सभी 22 वार्डों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। जल्द ही इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों पर भी रहेगी नजर : सीसीटीवी से वार्डों में सफाई कर्मचारी कौन कहां, कब और कितनी दूरी काम कर रहा तथा साथ ही सफाई की क्या स्थिति है पर नजर रखी जा सकेगी। जिस पोल पर कैमरे लगेंगे वहां एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इससे रात में भी परेशानी नहीं होगी। इतना ही नहीं कॉलोनी में ओवरफ्लो होने वाले सीवरेज, टूटी पड़ी सड़क तथा वहां पड़ी गंदगी के बारे में भी आराम से पता चल जाएगा।
विज्ञापन

आपराधिक गतिविधियों पर लगेगा अंकुश : सीसीटीवी कैमरा का सबसे बड़ा लाभ यह होगा। इससे वहां की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेगी जा सकेगी। वार्ड में कौन सा वाहन कहां से इंट्री कर रहा है और कहां जा रहा है इसकी मॉनीटरिंग भी हो सकेगी। साथ ही पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी तथा इससे वहां के बाशिंदे खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। चूंकि कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरा न होने से अक्सर कई बार वहां हुई घटना के बारे में पूरी तरह से नहीं पता चल पता है लेकिन इस योजना से अपराधी तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों में सीसीटीवी कैमरा होने चाहिए और यह योजना काफी अच्छी है। कैमरा लगने से लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। क्योंकि पिछले काफी समय से शहर के अंदर काफी क्राइम बढ़ चुका है। निगम को कैमरा लगवाने की लिस्ट बनाकर दे दी जाएगी।

-विनोद मरवाह, वार्ड 8
फैक्ट फाइल
-पांच लाख है शहर की आबादी।
-250 से ज्यादा कॉलोनी।
-22 वार्ड में सिमटा है शहर।
-1500 से ज्यादा सीसीटीवी लगाने की योजना।
हाउस की मीटिंग में वार्डों में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। कैमरा लगवाने के लिए सभी पार्षदों को वहां की लिस्ट देने के लिए कहा गया है। लिस्ट मिलने के बाद वहां सर्वे करवाया जाएगा। जिसका बजट बनाने के बाद इन्हें लगवाने का टेंडर लगा दिया जाएगा। इस कार्य को जल्द ही शुुरू कर दिया जाएगा।
-मदन चौहान, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed