फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CBSE: Students will not be able to appear in the exam without dress code

सीबीएसई : बिना ड्रेस कोड परीक्षा नहीं दे सकेंगे विद्यार्थी

Mon, 10 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Students will not be able to appear in the exam without dress code
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीबीएसई 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई ने गाइडलाइन जारी की है, जिसके मुताबिक दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को ड्रेस कोड में आना होगा, तभी परीक्षा के लिए प्रवेश हो पाएगा।
बोर्ड परीक्षाओं में रेगुलर छात्र अपने स्कूल यूनिफॉर्म में उपस्थित होंगे। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट को सीबीएसई ने हल्के और सिंपल कपड़े पहनने की सलाह दी है। गाइडलाइन के मुताबिक वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, पाउच इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। स्टेशनरी आइटम, खाने-पीने की चीजों को ले जाना मना होगा।
विज्ञापन

वहीं दोनों कक्षाओं के करीब 15 हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं को देने के लिए दिन रात तैयारियों में जुटे हैं। परीक्षाओं को लेकर जहां विद्यार्थियों में उत्साह है, वहीं अच्छे नंबर लेने को लेकर चिंता की लकीरें भी हैं। परीक्षा केंद्रों पर होने वाली सीबीएसई की इन बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की केंद्र पर तलाशी भी ली जाएगी। उसके बाद ही आगे जाने दिया जाएगा। वहींसीबीएसई 10 वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट का सीबीएसई एडमिट कार्ड के साथ पहुंचना बहुत जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशनरी आइटम जैसे, पारदर्शी पाउच, जियोमेट्री,पेंसिल बॉक्स, नीला,रॉयल ब्लू इंक, बॉल पॉइंट, जेल पेन, स्केल, राइटिंग पैड, इरेजर लेकर जा सकेंगे।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट को पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, लॉग टेबल केंद्र की ओर से प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थी इलेक्ट्रॉनिक पेन व स्कैनर आदि को लेकर न जाएं। मोबाइल फोन, ब्लूट्थ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच, कैमरा आदि को लेकर जाना मना है।

केंद्र के बाहर कोई झुंड नहीं इकट्ठा नहीं होगा। परीक्षा केंद्र के बाहर कोई फोटोस्टेट की दुकान भी नहीं खुलेगी। इसके अलावा केंद्र के बाहर पुलिस की पेट्रोलिंग भी रहेगी। करीब 15 हजार परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उड़नदस्तों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed