{"_id":"61994d81218d7708837a9a2d","slug":"cash-blown-from-the-trunk-of-a-car-a-bag-full-of-jewelry-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl902531170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की डिग्गी से उड़ाया नकदी, गहनों से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की डिग्गी से उड़ाया नकदी, गहनों से भरा बैग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र की जोगिंद्र नगर कॉलोनी निवासी राकेश कुमार की शादी में पैलेस के बाहर खड़ी कार की डिग्गी से एक युवक तीन लाख की नकदी व जेवरात से भरा बैग चोरी कर फरार हो गय घटना फर्कपुर थाना क्षेत्र की प्रह्लादपुरी कॉलोनी स्थित अमन पैलेस के बाहर की है। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जोगिंद्र नगर कॉलोनी निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसके भाई राकेश कुमार की शादी थी। शादी समारोह का आयोजन प्रह्लादपुरी कॉलोनी स्थित अमन पैलेस में किया हुआ था। शाम करीब साढ़े चार बजे समारोह की समाप्ति पर वह अपना सारा सामान अपनी वरना कार में रखकर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। कार पैलेस के बाहर खड़ी थी। शादी के सभी जेवरात, शगुन की राशि, बच्चों के दूध पीने का सामान व अन्य सामान एक बैग में डालकर कार की डिग्गी में रख दिया था।
बैग रखकर वह और सामान लेने के लिए पैलेस के अंदर चला गया। उसकी बहन रीतू व रूमा गाड़ी के अंदर बैठी हुई थी। तभी उसकी बहन को कार की डिग्गी खुलने की आवाज आई। उसकी बहन रीतू ने तुरंत कार से बाहर आई। उसकी बहन को एक लड़का डिग्गी से बैग उठाकर सामने गली में भागता हुआ दिखाई दिया। बैग में करीब तीन लाख रुपये, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, एक जोड़ी बालियां,चांदी की पाजेब, तीन जोड़ी चुकटियां व मोबाइल था।
विज्ञापन
उसकी बहन रीतू व रूमा ने चोर-चोर बोलकर शोर मचाया। इसके बाद कुछ लोगों ने आरोपी युवक का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया। आसपास के लोगों से पता करने पर युवक की पहचान शिव कॉलोनी निवासी गुलफाम के रूप में हुई। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फर्कपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।