फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash bag snatched from a young man who came to the wedding ceremony

Yamuna Nagar News: शादी समारोह में आए युवक से नकदी वाला बैग छीना

Thu, 02 Mar 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cash bag snatched from a young man who came to the wedding ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छप्पर गांव में बारात लौटने के बाद दूल्हा दुल्हन को खेड़े बाबा पर माथा टेकने ले जा रहे रिश्तेदार के हाथ से बाइक सवार बदमाश 50 हजार रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गया। बदमाश युवक का काफी दूर तक पीछा किया गया, लेकिन आरोपी भाग निकला। थाना छप्पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरौली निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने रिश्तेदार गांव थाना छप्पर निवासी अमित कुमार की शादी में आया था। रात करीब पौने नौ बजे बारात वापस लौटी थी। जब वे दुल्हा दुल्हन को खेड़ा बाबा मंदिर में माथा टेकने ले जा रहे थे तो उसके पास 50 हजार रुपये से भरा एक बैग था। जैसे ही वे खेड़े बाबा पर माथा टेकने के लिए रुके तो बाइक पर सवार होकर एक युवक आया।
विज्ञापन

आरोपी ने मुंह पर चादर ओढ़ रखी थी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी युवक उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गया। उन्होंने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। छप्पर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई मेहर लाल का कहना है कि मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed