{"_id":"697bac3eff631ca77a03a4c7","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-an-empty-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150596-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सूने घर से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सूने घर से नकदी और आभूषण चोरी
Fri, 30 Jan 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने जगाधरी के हुडा सेक्टर-17 में सूने घर से आभूषण, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैलाश चंद गुप्ता ने शिकायत में बताया कि वह 12 दिसंबर को परिवार सहित बाहर गए थे। 28 जनवरी को जब लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से सोने की चेन, सोने का लॉकेट, सोने के टॉप्स, 40 हजार रुपये, दरवाजों के पीतल के लॉक व हैंडल, एलईडी और नए-पुराने कपड़े गायब मिले। संवाद
दुकान का शटर तोड़ नकदी ले गए चोर
यमुनानगर। चोरों ने मॉडल कॉलोनी स्थित दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मॉडल कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने शहर थाना यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गैस एजेंसी के पास उसकी दुकान है। चोरों ने 26 जनवरी की रात दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला।गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये और कुछ अन्य सामान गायब था। इसके बाद उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। संवाद