{"_id":"6784138c9b7f609d060d457c","slug":"case-filed-for-demanding-extortion-money-from-businessman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-131395-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज
Mon, 13 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा (यमुनानगर)। कस्बे के एक हार्डवेयर व्यापारी को विदेशी नंबर से कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच शुरु की है। यह मामला पुलिस के संज्ञान में बुधवार को आते ही तुरंत व्यापारी के प्रतिष्ठान व आवास पर सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात कर दिए गए थे।
पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी ने बताया कि 15 दिन पहले एक विदेशी नंबर से कॉल करके एक करोड़ रंगदारी की मांग की गई थी। तब उसने यह नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद छह और सात जनवरी को अन्य विदेशी नंबरों से कॉल व ऑडियो मैसेज भेजकर रंगदारी न देने पर उसे धमकाया गया। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही पुलिस की कई टीमें इस केस की जांच करने में जुटी हैं।