फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   canada accident rodor abhishek

रविवार सुबह कनाडा से भारत आएगा छात्र अभिषेक का शव

Fri, 13 Sep 2019 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
canada accident rodor abhishek
वैकुंवर (कनाडा) में दुर्घटना का शिकार बने छात्र अभिषेक कक्कड उर्फ राजा का शव लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को मृतक अभिषेक कक्कड का शव वैकुंवर से भारत पहुंच जाएगा। रादौर में परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा। 14 सितंबर को कनाडा के समय के अनुसार रात सवा एक बजे एयर कनाडा से अभिषेक कश्यप भारत के लिये रवाना किया जाएगा। रविवार सुबह लगभग तीन बजकर 50 मिनट पर भारतीय समय के अनुसार अभिषेक का शव नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा। अभिषेक का शव भारत लाने के लिये परिजनों द्वारा लाखों रूपये खर्च किये गये है। जिसके बाद कनाडा सरकार की ओर से पूरी औपचारिकता करने के बाद शव को भारत भेजा जा रहा है। उधर कनाडा में रहने वाले रादौर क्षेत्र के छात्र बॉबी राणा बापा, बेबीमान, आशीष, रोहन सैनी व अन्य लोगों ने बताया कि परिवार के लोगों द्वारा शव को भारत भेजने के लिये राशि भेजी गई थी। इसके अलावा अब मृतक अभिषेक के परिवार के लोगों की मदद करने के लिये कनाडा व आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय छात्रों ने मदद राशि इकट्ठा करना शुरू कर दी है। परिवार की मदद के लिये दोनों देशों में पढ़ने वाले छात्र व अप्रवासी भारतीय इकट्ठा हो गये है। दोनों देशों से लगभग 15 लाख रूपए की राशि इकट्ठा करके परिवार के सदस्यों को दी जाएगी। आस्ट्रेलिया में अब तक लगभग 6 से 7 लाख रूपए की राशि छात्रों द्वारा इकट्ठा कर ली गई है। वहंीं कनाडा में भी छात्र व अन्य भारतीय राशि इकट्ठा कर रहे है। राशि एकत्र करने के लिये एक बैंक एकाऊंट बनाया गया है।
विज्ञापन

जिसमें सभी मदद के लिये राशि भेज रहे है। जिससे परिवार के लोगों की मदद की जा सके। परिवार ने अभिषेक को कनाडा में लाखों रूपए की राशि खर्च कर पढ़ने के लिये भेजा है। अब परिवार के लोगों की मदद करके उन्हें सहारा देना जरूरी है।
विज्ञापन

कार दुर्घटना में नहीं खुले एयर बैग
शनिवार की रात को वैकुंअर के सरी क्षेत्र में बारिश के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट जाने व खंभे से टकराने पर रादौर निवासी अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई थी। अभिषेक के दोस्त बॉबी राणा ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार के एयरबैग नहीं खुले थे। जिस कारण अभिषेक की मौत हुई है। यदि एयर बैग खुल जाते तो अभिषेक की मौत न होती। बॉबी राणा ने बताया कि मामले को लेकर उनकी टीम अभिषेक का मुकदमा लड़ने के लिये अच्छे वकील से संपर्क कर रहे है। एयरबैग न खुलने वाली कंपनी की कार पर केस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दो वर्ष पहले अच्छी शिक्षा व रोजगार हासिल करने के सपने लेकर रादौर निवासी प्रमोद कक्कड का बेटा अभिषेक कक्कड (23) 13 अगस्त 2017 को कनाडा के वैंकुअर शहर में पढ़ाई के लिये गया था। इस दौरान उसने कैंब्रिज कॉलेज में दाखिला लिया था। दो वर्ष के डिप्लोमा के बाद उसे सरकार द्वारा वर्क परमिट दिया गया था। दो वर्ष के दौरान जब अभिषेक को भारत आने का समय नहीं मिला तो उसके पिता प्रमोद कक्कड व उनकी माता अंजू कक्कड दिसंबर 2018 में अपने बेटे अभिषेक से मिलने कनाडा गये थे। मार्च में अभिषेक के माता पिता वापिस भारत लौट आये थे। उसके पिता ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले उसके बेटे अभिषेक ने कनाडा में जालंधर की एक युवती हरजीत के साथ शादी की थी। दोनों पति पत्नी खुशी से रह रहे थे। उसके बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत होने से उनकी दुनिया उजड़ गई है। अभिषेक उनका इकलौता बेटा था। जो उनके बुढ़ापे का सहारा था। इसके अलावा अभिषेक की एक छोटी बहन दीपांशी (20) है। जो यमुनानगर के एक कॉलेज में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed