{"_id":"5d39f9648ebc3e6ce559c358","slug":"bus-student-accident-yamuna-nagar-news-rtk5073035145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में पिछले गेट पर खड़े आईटीआई के छात्र का पैर फिसला, सड़क पर गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में पिछले गेट पर खड़े आईटीआई के छात्र का पैर फिसला, सड़क पर गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डारपुर रोड पर लेदी गांव के पास रोडवेज की चलती बस से एक छात्र की गिरने कर दर्दनाक मौत हो गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस से छात्र के गिरने का चालक परिचालक को भी पता नहीं चला। पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने गंभीर रूप से घायल छात्र को बाइक पर बैठाकर यमुनानगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक छात्र के चाचा की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया। दोपहर बाद शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
बस में थी भीड़, संतुलन बिगड़ने से गिरा
-मृतक छात्र के चाचा संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह दादूपुर जाटान का रहने वाला है और उसका भतीजा छछरौली स्थित गवर्नमेंट आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। पांच दिन पहले ही उसने एडमिशन लिया था। सुबह वह सात बजे के करीब घर से निकला था। डारपुर से यमुनानगर जा रही बस में वह गांव के बस स्टैंड से चढ़ा था। भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह पिछली खिड़की पर खड़ा था। चालक लापरवाही बरतते हुए बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। जिसकी वजह से उसके 18 वर्षीय भतीजे नितिन का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही उसके हाथ भी छूट गए और वह तेज रफ्तार बस से सीधे सड़क पर गिर गया।
तेज रफ्तार से चला रहा था चालक
संदीप का कहना है कि पहले भी कई बार देखा गया है कि चालक बस को लापरवाही से तेज रफ्तार से चलाता था। जिसके बारे में कई बार उसे ग्रामीणों द्वारा समझाया गया था कि बस को सामान्य रफ्तार पर ही चलाएं ताकि कोई नुकसान ना हो। लापरवाही और तेज रफ्तार से किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उसके बावजूद भी चालक ने ग्रामीणों के कहने पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा उसके भतीजे को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है।
विज्ञापन
बसों के फेरे कम होने से भीड़ बढ़ी
ग्रामीण काका दादूपुर, मेनपाल, नरेश, प्रेमपाल, राजीव, गगन आदि ने बताया कि पिछले काफी समय से छछरौली क्षेत्र के रूटों पर बसों के चक्कर कम कर दिए गए हैं। जिसकी वजह से दैनिक यात्रियों और स्कूली छात्र छात्राओं को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बसों के चक्कर कम होने की वजह से यात्रियों की भीड़ और ज्यादा बढ़ गई है। छात्र-छात्राओं को सुबह स्कूल जाने के समय और छुट्टी के समय बसों में सीट नहीं मिलती। जिसकी वजह से उन्हें खिड़कियों पर लटककर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। यह हादसा इसी अव्यवस्था का नतीजा है।
जांच अधिकारी सुभाष एएसआई का कहना है कि लेदी गांव के पास बस से गिरने की वजह से 18 वर्षीय युवक नितिन की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक युवक के चाचा संदीप की शिकायत पर बस चालक सतीश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।