फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bus conductor, seat reserve

रोडवेज कंडक्टर के लिए बस में 41 नंबर सीट रहेगी रिजर्व

Sun, 15 Sep 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
bus conductor, seat reserve
यमुनानगर बस स्टैंड - फोटो : YAMUNA NAGAR
हरियाणा रोडवेज परिवहन विभाग ने कंडक्टरों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब कंडक्टरों को 52 की जगह 41 नंबर सीट पर बैठना होगा। यह सीट उनके लिए आरक्षित कर दी गई है। यदि चेकिंग के दौरान परिचालक अन्य सीट पर मिला तो कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में अब कंडक्टर को अपनी निर्धारित की गई सीट पर ही बैठना होगा।
विज्ञापन

टिकट काटने के बाद बैठना होगा अपनी सीट पर : हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में अक्सर परिचालक-चालक के बराबर वाली सीट पर बैठते हैं। इस सीट पर चाहे कोई बुजुर्ग भी बैठा हो मगर परिचालक आकर उसे उठा देता है। फिर चालक और परिचालक दोनों ही बातचीत करने लग जाते हैैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है। चालक की बगल वाली सीट को लेकर रोडवेज ने अब साफ कर दिया है कि यह सीट अब स्टाफ के लिए नहीं होगी। वहीं अब नई हिदायत के हिसाब से कंडक्टर तब तक सीट पर नहीं बैठ सकता, जब तक बस में सवार सभी यात्रियों की टिकट नहीं काट दी जाती। परिचालक अगर आगे की सीट अथवा यात्रियों के साथ बैठेगा तो यात्री उसकी शिकायत महाप्रबंधक को भी कर सकते हैैं।
विज्ञापन

तीसरी बार बदला नियम : रोडवेज बसों में पहले परिचालकों के लिए ड्राइवर के साथ वाली सीट रिजर्व थी। इसे स्टाफ सीट कहा जाता है और परिचालक इसी पर बैठते थे। कुछ समय पहले सीट नंबर 52 आरक्षित की थी। यह सिस्टम कुछ ही दिन चला। ऐसे में कंडक्टर फिर से ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठना शुरू कर दिया। हालांकि चेकिंग के दौरान एक हजार रुपये का जुर्माना रखा गया था। फिर भी कंडक्टर उसी सीट पर बैठकर यात्रा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सी सीट किसके लिए आरक्षित
सीट नंबर किसके लिए आरक्षित
1, 2 कैंसर से पीड़ित।
3 से 5 वीआईपी (मंत्री, विधायक व अन्य)।
5 से 20 तक महिलाओं के लिए।
21 से 52 तक जनरल सीट
41 नंबर कंडक्टर के लिए रिजर्व।
हेड क्वार्टर से मिले निर्देशों को सभी कंडक्टरों को बता दिया गया है। अब उन्हें 41 नंबर सीट पर बैठना होगा। यदि चेकिंग के दौरान कंडक्टर अन्य सीट पर मिला तो जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
- लेखराज, रोडवेज जीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed