फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Broke locks and stole cash and jewelry

Yamuna Nagar News: ताले तोड़कर नकदी और गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Broke locks and stole cash and jewelry
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के कोतरखाना गांव स्थित एमएस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के क्वार्टर के ताले तोड़ चोर छह हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में एक युवक दीवार फांदकर क्वार्टर में घुसता नजर आ रहा है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।


उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तुलसी पुरवा गांव निवासी आशीष कुमार ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव कोतरखाना में एमएस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में नौकरी करता है। यहां वह कंपनी में ही बने क्वार्टर में रहता है। शाम को वह कंपनी के गेट का ताला लगाकर अपनी ससुराल गांव कलावड़ में गया हुआ था। वहां से जब वह कंपनी में आया और क्वार्टर पर पहुंचा तो उनके क्वार्टर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। क्वार्टर से छह हजार रुपये की नकदी व पत्नी का पर्स व हीटर गायब था। पर्स में सोने की एक जोड़ी बालियां, मांग टिक्का, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के कंगन, पायल व अन्य सामान था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक दीवार फांदकर अंदर आता दिख रहा है। वही क्वार्टर से सामान चोरी कर ले गया है। छप्पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और अज्ञात पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed