{"_id":"6971302d854829f20a058897","slug":"body-of-missing-elderly-man-found-in-tajewala-canal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150257-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लापता बुजुर्ग का शव ताजेवाला नहर से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लापता बुजुर्ग का शव ताजेवाला नहर से मिला
Thu, 22 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
तारा सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसीप्रतापनगर। जगाधरी थाना क्षेत्र से मंगलवार को लापता हुए 72 वर्षीय तारा सिंह का शव बुधवार सुबह ताजेवाला नहर से बरामद हुआ। नहर में शव बहते देख एक राहगीर ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के इलाके में सूचना फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। शव मिलने की सूचना पर तारा सिंह के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने नहर से निकाले गए शव को देखकर उसकी पहचान सत्संग विहार कॉलोनी, जगाधरी निवासी तारा सिंह के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में भिजवाया।
परिजनों के अनुसार तारा सिंह मूल रूप से गांव भंभौल, थाना छप्पर के रहने वाले थे और वर्तमान में जगाधरी की सत्संग विहार कॉलोनी में रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने दोस्त रमन के घर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। देर शाम तक जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। तारा सिंह के बेटे गगनजोत ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के दोस्त रमन को फोन किया तो पता चला कि वह उस दिन मुस्तफाबाद गए हुए थे और उनके पिता उनके घर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मजबूरन परिजनों ने मंगलवार शाम को जगाधरी सिटी थाना में तारा सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बुधवार सुबह गांव ताजेवाला से गुजर रही नहर में एक बुजुर्ग का शव बहते देखे जाने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि तारा सिंह खेतीबाड़ी किया करते थे और काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था।