फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Board exam: This time 24 students will sit in one room

बोर्ड परीक्षा : इस बार एक कक्ष में बैठेंगे 24 विद्यार्थी

Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Board exam: This time 24 students will sit in one room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। नकल व बाधा रहित परीक्षा करवाने को लेकर विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड ने 57 परीक्षा केंद्रों के साथ जिला केंद्र की भी घोषणा कर दी है। इस बार एक कक्ष में 24 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विभाग ने मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को जिला केंद्र बनाने का सुझाव दिया था। इसे बोर्ड ने मानते हुए स्कूल में दो कमरे क्लेक्शन सेंटर के रूप में आरक्षित करने के आदेश दिए हैं। इस कमरों में बोर्ड की ओर से भेजी जाने वाली परीक्षा सामग्री के साथ प्रश्नपत्र सुरक्षित रखे जाएंगे।
विज्ञापन

यहीं से जिले के सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को सामग्री सौंपी जाएगी। वहीं, परीक्षा के बाद सभी केंद्रों से उत्तर पुस्तिका यहीं जमा की जाएंगी। बोर्ड के आदेश के बाद जिला शिक्षा सदन कार्यालय की ओर से दो कमरे आरक्षित कर लिए हैं। इन कमरों में सामग्री रखने के इंतजाम करवाए जा रहे हैं। बोर्ड शेड्यूल के अनुसार 24 फरवरी को शाम तक जिले में प्रश्नपत्र व अन्य परीक्षा सामग्री भिवानी से पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद 25 फरवरी को शहीद नवीन वैद्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसडीएम की निगरानी में सभी केंद्रों के अध्यक्षों को सामग्री वितरित की जाएगी। वहीं, 27 फरवरी सुबह सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र व सामग्री पहुंचा दी जाएगी। हर साल एक दिन पहले यह कार्य किया जाता है। परंतु इस बार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी पड़ गई है। जिसके चलते 25 फरवरी को सामग्री के बस्ते वितरित किए जाएंगे।

जिले में नकल व बाधा रहित परीक्षा करवाने को लेकर विभाग की ओर से स्कूलों में सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। ऐसे में विभाग की प्राथमिकता है कि जिन स्कूलों की कक्षाओं के कमरों की सड़क व गलियों में खुलती है, उनमें परीक्षार्थी न बैठाए जाएं। यदि परीक्षार्थी बैठाए जाना आवश्यक हो तो उन कमरों की खिड़कियां अस्थायी रूप से बंद करवा कर अतिरिक्त रोशनी का प्रबंध किया जाएगा। सीटिंग प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके अनुसार एक कक्ष में 24 परीक्षार्थी बैठाने की योजना है। इस साल जिले से 31846 विद्यार्थी 10वीं व 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। इनमें निजी स्कूलों के कुल 18219 और सरकारी स्कूल के कुल 13627 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। निजी स्कूलों में 10857 विद्यार्थी 10वीं और 7362 विद्यार्थी 12वीं में पढ़ रहे हैं। जिले के सरकारी विद्यालयों की 10वीं से 7442 और 12वीं से 6185 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed