{"_id":"6a57f8d8a55b5b8a1a043b58","slug":"bku-protests-against-india-us-trade-deal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159557-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन
Thu, 16 Jul 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रेड डील के विरोध में बाइक यात्रा में शामिल भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : samvad
जगाधरी। भाकियू ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दाैरान पुलिस ने किसानों को जिला सचिवालय के गेट से आगे जाने से रोका तो उनके बीच तीखी बहस हो गई।
करीब 20 मिनट की तनातनी के बाद डीएसपी राजीव मिगलानी ने किसानों को अंदर जाने की अनुमति दे दी, जिससे स्थिति सामान्य हो गई। किसान ट्रैक्टर-बाइक निकालकर जिला सचिवालय में डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे थे। व ट्रैक्टर व बाइक लेकर लघु सचिवालय में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा करणों से उन्हें गेट पर राेक दिया। इससे किसान भड़क गए। उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों की गाड़ियां जाती हैं तो किसानों के वाहन भी जा सकते हैं।
ये प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन चढूनी के देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर किया गया था। इसमें किसान बाइक, ट्रैक्टर व अन्य वाहन लेकर शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने किया। रैली के लिए किसान सुबह साढ़े दस बजे कैल कचरा प्लांट के पास एकत्रित हुए थे। यहां से किसान वाहनों पर सरकार व ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी करते हुए शहर में दाखिल हुए और कैल से रक्षक विहार, बस स्टैंड होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
फ्री ट्रेड डील से गंभीर खतरा पैदा होगा : जिलाध्यक्ष
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष संजू ने बताया कि यात्रा से किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों और जनहित से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौता देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों तथा देश की खाद्य और आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा साबित होगा। संवाद

ट्रेड डील के विरोध में बाइक यात्रा में शामिल भाकियू के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : samvad