फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider youth dies due to car collision

बाइक सवार युवक की कार की टक्कर लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider youth dies due to car collision
बिलासपुर रोड पर गांव आहलुवाला के पास कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेलीपुरा निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका लड़का हर्ष (18) बुधवार को बाइक पर रिश्तेदारी में गांव मिल्कसुखी गया था। देर शाम लौटते समय जब उसका बेटा बिलासपुर रोड पर गांव आहलुवाला के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे कार चालक ने उसके बेटी की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने उसका बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक ने ही अन्य लोगों की मदद से उसके बेटे का सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed