फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike fell out of control, elderly man died, grandson injured

Yamuna Nagar News: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, बुजुर्ग की मौत, पोता चोटिल

Sun, 07 Apr 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bike fell out of control, elderly man died, grandson injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से फतेहगढ़ निवासी 78 वर्षीय जोगिंद्र की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने छह वर्षीय पोते माधव को जूस पिलाने ले जा रहा था। मृतक का एक बेटा सिंगापुर में रहता है। दूसरा बेटा योगाचार्य है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
फतेहगढ़ निवासी मनोज ने बताया कि वह योगाचार्य है। उसका भाई सुखदेव सिंगापुर में रहता है। उसके पिता 78 वर्षीय जोगिंद्र सिंह खेती बाड़ी करते थे। शुक्रवार शाम को उसके पिता जोगिंद्र सिंह अपने छह साल के पोते माधव को जूस पिलाने ले जा रहे थे। जब वह गांव के अड्डे के पास पहुंचे तो सामने से अचानक अन्य वाहन आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पोते माधव को हादसे में हल्की चोटें आई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके पिता जोगिंद्र को मृत घोषित किया। जबकि माधव को उपचार देकर छुट्टी कर दी। बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल
यमुनानगर। शिवपुरी-ए कॉलोनी निवासी ज्योति कौशल ने बताया कि देर शाम वह अपने पति गिरीश कौशल के साथ घर से बाजार सामान लेने के लिए गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे गांधी नगर थाना के पास वह मंदिर में माथा टेकने के लिए चली गई। उसका पति सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ा हो गया। तभी महाराणा प्रताप चौक की तरफ से तेज गति से बाइक आई। आरोपी चालक ने उसके पति को टक्कर मार दी। जिसमें उसका पति घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिवा की टक्कर से एमटीएस जख्मी
यमुनानगर। सुघ गांव निवासी मामचंद ने बताया कि वह मुख्य डाकघर में एमटीएस के पद पर तैनात है। शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी करने के बाद देर शाम बाइक पर घर जा रहा था। जब वह अमादलपुर रोड पर भोजपुर मोड के पास पहुंचा तो पीछे से आए एक्टिवा सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी एक्टिवा चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed