{"_id":"68ded2527d6457fd67086acb","slug":"bhakiyu-protested-against-the-cut-in-the-name-of-moisture-in-paddy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-144789-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भाकियू ने किया धान में नमी के नाम पर कट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भाकियू ने किया धान में नमी के नाम पर कट का विरोध
Fri, 03 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक वीरवार को जिला कार्यालय धौड़ंग में जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर की देखरेख में हुई। गुर्जर ने कहा कि मंडियों में गेट पास न कटने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने नमी के नाम पर कट लगाने का विरोध किया। साथ ही कहा कि किसान गांव पोटली में रास्ते के मामले को लेकर सात अक्तूबर को डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे।
जिलाध्यक्ष गुर्जर के मुताबिक किसान का पोर्टल पर सत्यापन न होने में बड़ी दिक्कत आ रही है। जब किसान मार्केट कमेटी कार्यालय में जाते हैं तो वहां से उन्हें तहसील में भेज दिया जाता है। सरकार ने किसानों को पोर्टल में ही उलझा दिया है। सही तरीके से उठान न होने के कारण मंडियां धान में अटी पड़ी हैं।
आज किसान को राइस मिलर और बड़े व्यापारी, कुछ आढ़ती मिलकर लूट रहे हैं। जगाधरी अनाज मंडी में राइस मिलर 17 प्रतिशत नमी से ऊपर 25 रुपये कट लगा रहे हैं। 21 से 22 प्रतिशत पर 45 से 50 रुपये का कट लगाया जा रहा है। जब जिले की ओर मंडियों में प्रति प्वाइंट 25 रुपये ही है तो जगाधरी की मंडी में क्यों किसानों को लूटा जा रहा है। पूरे देश का बाजार डिजिटल कांटों पर आधारित है। अगर किसान बाजार में समान लेने जाएंगे तो उनको डिजिटल कांटों पर तोल करके दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की अंबाला-शामली हाईवे पर गांव पोटली में किसानों के रास्ते को लेकर आंदोलन को आज 20 दिन हो गए हैं और सरकार का इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस मामले में सात अक्तूबर को डीसी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। इसस मौके पर उनके साथ उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज जयपुर, अरविन कांबोज गोंदपुरा, राजेश भूखड़ी, सुभाष हरतौल मौजूद रहे।