फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Badra rained throughout the night, hailstorm occurred at many places

Yamuna Nagar News: रात भर बरसे बदरा, कई जगह हुई ओलावृष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Badra rained throughout the night, hailstorm occurred at many places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर/जगाधरी। कई दिन लगातार अच्छी की धूप निकलने के बाद सोवमार देर शाम बारिश हुई। जबकि देर रात जिले भर में बादल जमकर बरसे। इस दौरान बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। सबसे ज्यादा ओलावृष्टि जिले के बिलासपुर खंड में हुई। बिलासपुर के गांव मोहड़ी व आसपास के क्षेत्र में मध्य रात्रि ओलावृष्टि हुई। हालांकि इस दौरान बारिश भी हुई। लेकिन ओलावृष्टि से किसानों को काफी निराशा हुई। वहीं बिलासपुर के अलावा जिलों के अन्य क्षेत्रों में चंद मिनट ओले गिरे, लेकिन इसके बाद तेज बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा भी चलती रही। इस दौरान जिले में औसतन कुल आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की। मध्यरात्रि शुरू हुई बारिश अल सुबह तीन बजे तक जारी रही। यह इस सर्दी की दूसरी बारिश है। इससे एक फरवरी को बारिश हुई। इस दौरान भी बिलासपुर सहित जिले के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। हालांकि इस बार पहले की अपेक्षा ओलावृष्टि कम हुई, लेकिन इसका फसलों पर बुरा असर पड़ेगा। जबकि बारिश से फसलों को नुकसान नहीं लाभ होगा।
मौसम विभाग ने जिले में दो दिन अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बारिश के साथ तेज हवा चलने का भी अनुमान है। यदि ज्यादा बारिश होती है और तेज हवा चलती है, तो इससे गेहूं की फसल को नुकसान होगा। चूंकि गेहूं की फसल लगभग पक चुकी है और हवा से गेहूं की बालियां गिर जाएंगी। ऐसे में कृषि विभाग ने इसे लेकर किसानों को एडवाइजरी जारी की है। वहीं दूसरी तरफ बारिश से मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिला। बारिश व हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी सुबह से दोपहर करीब एक बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद धूप निकली। लेकिन बीच बीच में बादल आने से धूप छांव का खेल चलता रहा है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार व वीरवार को बारिश की परिस्थितियां बन रही है। इसके बाद रविवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश से अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन




यहां हुई इतनी बारिश

इस दौरान जिले में औसतन आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश शहर में हुई। जबकि सबसे कम बारिश खंड छछरौली में दर्ज की गई। सोमवार रात से मंगलवार अलसुबह तक जगाधरी में कुल 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि रादौर में आठ, बिलासपुर में सात एमएम, प्रतापनगर में सात एमएम, सरस्वतीनगर में सात एमएम, साढौरा में छह एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि छछरौली में सबसे कम मात्र चार एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जिला कृषि उपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने कहा कि बारिश से फिलहाल फसलों को कोई नुकसान नहीं है। यदि ज्यादा बारिश होती है, तो उसका असर पड़ेगा। इसे लेकर किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। ओलावृष्टि होने की पूरी जानकारी नहीं मिली है। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed