फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on the bakery vendor standing in the street with sword and rod

गली में खड़े बेकरी विक्रेता पर तलवार व रॉड से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Attack on the bakery vendor standing in the street with sword and rod
यमुनानगर। गली में खड़े बेकरी विक्रेता पर चार युवकों ने तलवार, डंडों व बिंडों से हमला कर घायल कर दिया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदपुर निवासी मुस्तकीम ने बताया कि वह बेकरी का काम करता है। 17 जुलाई शाम करीब छह बजे वह बैठक के बाहर गली में खड़ा पड़ोसी से बात कर रहा था, तभी वहां पर उनका पड़ोसी सादिक आया। आते ही बेवजह उसके साथ बहस करने लग गया। आरोपी के साथ चांदपुर निवासी हारुण, अनवर, शाबीर भी मौके पर पहुंचे। आरोपियों के हाथों में तलवार, डंडा व बिंडे थे। आते ही आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह आरोपियों से बचकर वह अपनी बैठक में पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उस पर तलवार, डंडों व बिंडो से हमला कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed