फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arrest

खनन विभाग की टीम पर हमला करने का एक आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Arrest
नगला गांव में खनन विभाग की टीम पर किए गए हमले में नामजद आरोपियों में से पुलिस ने एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से छिने गए फोन के बारे में व अन्य फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। ज्ञात हो कि नगला गांव में खनन विभाग की टीम से गांव के एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं व पुरुषों ने मारपीट कर अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों को छुड़ा लिया था। वहीं टीम के एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए थे। जिसमें पुलिस ने नगला गांव के 14 आदमियों व 4 महिलाओं के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डाल कर मारपीट करने स्नेचिंग व अवैध खनन की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी छछरौली पृथ्वी सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई पुलिस टीम ने मामले में नामजद नगला निवासी मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है। जिससे कर्मचारी के छिने गए फोन व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। फोन कर्मचारी सचिन का है और अभी तक स्विच ऑफ है। जल्द ही फोन ट्रेस कर बरामद कर लिया जाएगा। वारदात के सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ जो महिलाएं मामले में नामजद हैं। उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। उनका नाम पता मालूम कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed