फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   army camp start near hatnikund baraaj

हथिनी कुंड बैराज के पास लगा सेना का ट्रेनिंग कैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
army camp start near hatnikund baraaj
हथिनी कुंड बैराज के पास लोगों ने बेहद कम ऊंचाई पर एक हेलीकॉप्टर को उड़ते देखा तो वे उसकी ओर दौड़ पड़े। हेलीकॉप्टर बैराज के पास ही लैंड हुआ। यह नजारा देख लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। इसे लोग अपने कैमरों में कैद करने लगे। यह हैलीकॉप्टर भारतीय सेना का था। जिससे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने आर्मी जवानों का हाथ हिलाकर स्वागत किया और जोश दिखाया। किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

मंगलवार को हथिनी कुंड बैराज पर भारतीय सेना का हैलीकॉप्टर लोगों ने उड़ता देखा। जिसके बाद बैराज पर भीड़ लग गई। बैराज के पास भारतीय सेना ने दो दिन की ट्रेनिंग कैंप लगाया है। जिसमें सेना के नवनियुक्त जवान यमुना के पानी में उतरने (गोताखोरी) की ट्रेनिंग ले रहे हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार आर्मी के पास दो दिन की अनुमति है। आर्मी की तरफ से चलाई गई। इस ट्रेनिंग को देखने वालों का सारा दिन जमावड़ा लगा रहा। आर्मी के जवानों के करतब को देख लोगों ने खूब शोर मचाया। हालांकि हेलीकॉप्टर व जवानों के पास जाने की किसी को कोई इजाजत नहीं दी गई। लोग दूर से ही आर्मी की ट्रेनिंग का लुत्फ उठाते रहे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को खिजराबाद के हथिनी कुंड बैराज पर भारतीय सेना की तरफ से जवानों की एक टुकड़ी ठहरी हुई है। जो यहां पर 2 दिनों के लिए गोताखोरी की ट्रेनिंग ले रही है। हेलीकॉप्टर द्वारा यह जवान यमुना में उतर रहे हैं और गहरे पानी के बाद फिर ऊपर चढ़ जाते हैं। आर्मी जवानों के इन करतब को देखकर राहगीर भारी संख्या में एकजुट हो गए और लोगों ने आर्मी के जवानों की ट्रेनिंग का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

इस बारे में सिंचाई विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार का कहना है कि हथिनी कुंड बैराज के साथ लगती यमुना में ट्रेनिंग के लिए आर्मी के जवानों की टुकड़ी आई हुई है। उन्होंने बाकायदा विभाग से 2 दिनों की ट्रेनिंग के लिए परमिशन ले रखी है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर आर्मी के जवान यहां आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed