Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gold and silver become costlier; demand for lighter-weight jewellery rises

Yamuna Nagar News: सोना-चांदी महंगा, वजन में हल्के गहनों की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver become costlier; demand for lighter-weight jewellery rises
अशोक ज्वेलर्स शोरूम पर गहनों की खरीदारी करने पहुंचे लोग। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद धनतेरस पर सराफा बाजार में रौनक बरकरार रहने की उम्मीद है। त्योहार को लेकर ज्वेलर्स ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकों की आवक में कोई खास कमी नहीं आई है, लेकिन महंगे भाव के कारण खरीदारी का ट्रेंड जरूर बदल गया है। ग्राहक अब भारी गहनों के बजाय कम वजन वाले आकर्षक और डिजाइनर आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
वहीं, कुछ ग्राहक कीमतों में गिरावट की उम्मीद में खरीदारी को लेकर इंतजार भी कर रहे हैं। ज्वेलर्स के अनुसार, धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि कीमतें अधिक होने के बावजूद लोगों का सोने के प्रति आकर्षण कम नहीं हुआ है। ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से खरीदारी की योजना बना रहे हैं। पहले जहां भारी हार और बड़े आभूषण सेट की मांग अधिक रहती थी, वहीं अब हल्की चेन, अंगूठियां, कानों के टॉप्स और छोटे डिजाइन वाले गहने पसंद किए जा रहे हैं। इससे कम बजट में भी ग्राहक त्योहार पर सोने की खरीदारी कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग के बजाय भाव देखकर खरीदारी : जगविद्या ज्वेलर्स के मोहित गौरी, आनंद ज्वेलर्स के हर्ष और अशोक ज्वेलर्स के मैनेजर राजेश सैनी ने बताया कि इस बार एडवांस बुकिंग का चलन ज्यादा नहीं है। ग्राहक बाजार में आकर उसी दिन के भाव के अनुसार खरीदारी करना चाहते हैं। कुछ लोग सोने-चांदी की कीमतों में कमी आने की उम्मीद भी लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि ग्राहक अब कीमतों को लेकर अधिक सतर्क हैं और सोच-समझकर निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed