{"_id":"6aea2f1a4eca0ffd1f095757","slug":"construction-of-road-left-incomplete-for-a-year-resumes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165639-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक साल से अधूरी सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक साल से अधूरी सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
गांव अलीपुरा में सड़क निर्माण कार्य करते मजदूर। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव अलीपुरा से एसके रोड तक करीब एक किमी लंबे सड़क मार्ग का निर्माण कार्य एक वर्ष से अधूरा पड़ा था। इस समस्या का समाचार प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया और अब विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनाने का कार्य करीब एक वर्ष पहले शुरू किया गया था। इसके तहत पुरानी सड़क पर पत्थर बिछाए गए थे, लेकिन काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। इससे सड़क पर पड़े पत्थरों के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।
ग्रामीणों ने अधूरे निर्माण को पूरा करवाने के लिए कई बार कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर मांग उठाई थी।
इस दौरान जोगिंद्र सिंह, जगमाल सिंह, सुरेश कुमार, यशपाल सिंह, रिंकू कुमार, अजायब सिंह, निर्मल सिंह और जसवंत सिंह ने सड़क निर्माण शुरू करवाने पर कृषि मंत्री और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया।