{"_id":"6aea2f6b7b3fbb19820fa426","slug":"obtained-a-loan-of-1350-lakh-by-forging-signatures-on-firms-vehicle-documents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165631-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्म के वाहन पर फर्जी हस्ताक्षर कर लिया 13.50 लाख का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्म के वाहन पर फर्जी हस्ताक्षर कर लिया 13.50 लाख का कर्ज
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्म के वाहन पर मालिक के फर्जी हस्ताक्षर कराकर 13.50 लाख रुपये का ऋण ले लिया। आरोप है कि आरोपी ने वाहन को दोबारा फाइनेंस कराने के लिए फर्म के मालिक के जाली हस्ताक्षर किए और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर ऋण की राशि हासिल कर ली। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-17 हुडा जगाधरी थाना पुलिस ने रादौर क्षेत्र के गांव पोटली निवासी जरनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में कलानौर के रसवती फिलिंग स्टेशन निवासी सपना ने बताया कि जरनैल सिंह ने 30 अक्तूबर 2024 को उनकी फर्म के वाहन को दोबारा फाइनेंस कराने के लिए कागजी कार्रवाई की। इस दौरान उसने फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। आरोप है कि जाली हस्ताक्षरों के आधार पर वाहन के नाम पर 13 लाख 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर लिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी जानकारी और सहमति के बिना फर्म के वाहन का इस्तेमाल कर यह वित्तीय लेनदेन किया गया।
थाना प्रभारी राजिंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन के दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर किस तरह किए गए और ऋण लेने के लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। संवाद