{"_id":"678d4a371ef1a06dde03b6b4","slug":"another-accused-in-fake-passport-case-kabu-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131783-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्जी पासपोर्ट प्रकरण में एक और आरोपी काबूू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्जी पासपोर्ट प्रकरण में एक और आरोपी काबूू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जानलेवा हमले के मामले में आरोपी के फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागने के मामले में अंबाला एसटीएफ ने एक ओर आरोपी को काबू किया है। आरोपी पर पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
बीते 26 नवंबर को शहर थाना जगाधरी में अंबाला एसटीएफ की ओर से केस दर्ज कराया गया था। आरोप था कि दो साल पहले शराब ठेकेदार के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर विदेश चला गया है।
केस दर्ज करने के बाद एसटीएफ ने इस मामले की जांच शुरू की थी। एक आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद इस मामले में एसटीएफ ने बंगलुरू निवासी इश्ताक पाशा को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के मुताबिक इश्ताक पर आरोप है कि उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। एसटीएफ अंबाला के प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है।