फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry people created ruckus due to change in bus route

Yamuna Nagar News: बस का रूट बदले जाने से नाराज लोगों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Angry people created ruckus due to change in bus route
साढौरा। बस अड्डा साढौरा से सुबह 6.50 मिनट पर यमुनानगर जाने वाली बस का रूट बदल कर इसे पम्मूवाला भेजे जाने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। नाराज लोगों ने यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहबाद व अंबाला रूट पर जाने वाली बसों का परिचालन भी दो घंटे तक रोके रखा। रोडवेज अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों से बातचीत की। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दरअसल रोजाना की तरह 6.50 पर यमुनानगर जाने वाली बस में विद्यार्थियों सहित लगभग 60 यात्री सवार हो चुके थे। तभी चालक व परिचालक ने इस बस को पहले पम्मूवाला ले जाने की बात कह कर सभी को बस से नीचे उतार दिया। विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए 7.50 तक जगाधरी के स्कूलों में पहुंचना था। बस का रूट बदले जाने के कारण इन विद्यार्थियों के समय से स्कूल न पहुंच पाने से नाराज विद्यार्थियों व अभिभावकों ने हंगामा शुरु कर दिया। इन लोगों ने बस अड्डे से नारायणगढ़, यमुनानगर, अंबाला व शाहबाद जाने वाली आठ बसों को भी रोक दिया। बसों का परिचालन रुकने से बस अड्डे पर सैकडों यात्री परेशान हो गए। कुछ यात्री निजी वाहनों से तो कुछ निजी बसों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए, लेकिन विद्यार्थी परेशान रहे।
विज्ञापन


लोग बोले कई रूटों पर बस सेवा ही नहीं:
अभिभावकों दिनेश, मनीष गर्ग व दीपक ने बताया कि आज ही नहीं रोजाना सुबह ही यमुनानगर रूट पर बसों की बहुत कमी रहती है। उन्होंने बताया कि सुबह 5.40, 6.20 तथा 6.40 पर यमुनानगर जाने वाली बसों के रूट काफी समय से बंद हैं। सुबह छह बजे रवाना होने वाली बस का भी कोई निश्चित समय न होने से इस रूट पर जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा व सामान्य यात्रियों को बहुत परेशान हो रही है। मुकेश अग्रवाल, सुमित व बॉबी गर्ग ने बताया कि यही नहीं शाहबाद व अंबाला रूट पर कोई भी सरकारी बस सेवा नहीं है। इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को निजी बसों में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। साढौरा बस अड्डा से परिचालित होने वाली नारायणगढ़ डिपो की अधिकतर बसें अपने निर्धारित रूट पर नहीं चल रही हैं। इस बारे में रोडवेज के अधिकारियों को शिकायत करने पर भी इन समस्याओं को कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी
बस अड्डे पर हंगामे की सूचना पाकर बिलासपुर के डीएसपी जितेंद्र व एसएसएचो साढौरा मेम सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित लोग रोडवेज के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार दो घंटे बाद यमुनानगर डिपो के टीआई संजय रावल व डीआई भीम सिंह शास्त्री वहां पहुंचे। लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। इन दोनों अधिकारियों ने भविष्य में बसों का सही समय पर परिचालन करने के अलावा बंद पड़े रूट भी फिर से शुरु करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही बसों का परिचालन शुरु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed