फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   allegation of rape of girl on his brother and friend

सगे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर 12 साल की बहन के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
allegation of rape of girl on his brother and friend
सगे भाई पर दोस्त के साथ मिलकर अपनी 12 साल की बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। दो बेटों व एक बेटी की शादी हो चुकी है। इसके अलावा एक बेटा और 12 साल की बेटी हैं। बेटी पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। वहीं पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। महिला ने बताया कि 21 जुलाई को उसका पति काम पर गया था। वह घर की छत पर काम कर रही थी। वहीं 12 वर्षीय बेटी कमरे में स्कूल का काम कर रही थी। इस दौरान उसका बेटा अपने दोस्त लीला के साथ घर पर आया। आरोपी कमरे में घुस गए और बेटी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

लड़की के शोर मचाने पर जब वह छत से नीचे आई तो आरोपी फरार हो गये। पूछने पर बेटी ने बताया कि पहले भी आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया है। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि पीड़ित के भाई व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed