{"_id":"674266b4b36a3860cb00dfea","slug":"akshita-and-palak-stand-first-in-state-level-quiz-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-128830-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी में अक्षिता व पलक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी में अक्षिता व पलक प्रथम
Sun, 24 Nov 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल राष्ट्रीय कॉलेज के यूथ रेडक्राॅस क्लब व इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा व मतदान के प्रति जागरूकता विषयों पर ऑनलाइन राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें कुरूक्षेत्र, भिवानी, करनाल, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत व यमुनानगर के विभिन्न कॉलेजों से 112 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आदर्श महिला कॉलेज भिवानी से अक्षिता व पलक प्रथम स्थान पर रहीं। जेएमआईटी रादौर से तनु द्वितीय स्थान पर रही। डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर से खुशी सिंगला तृतीय स्थान पर रही। कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डाॅ. सविता गर्ग, सहायक प्रो. उमंग बरेजा व डाॅ. रामेश्वर ग्रोच को बधाई दी।
-- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन