फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ajay was first in long jump and Saloni was first in running

Yamuna Nagar News: लंबी कूद में अजय तो दौड़ में सलोनी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ajay was first in long jump and Saloni was first in running
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। गांव झंडा में शहीद दिनेश गुर्जर का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान गांव में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें झंडा सहित अन्य गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कमेटी के रवि झंडा, मिंटू ठसका, मांगा ठसका व रोहित झंडा के नेतृत्व में करवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद दिनेश गुर्जर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया।
कमेटी सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष शहीद दिनेश गुर्जर के सम्मान में कार्यक्रम करवाया जाता है। इस दौरान खिलाड़ियों ने शहीद दिनेश गुर्जर श्रद्धाजंलिदेकर नमन किया। कार्यक्रम मास्टर बलबीर, नरेश झंडा, चेयरमैन राजेश लाडी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप गुर्जर, असगरपुर सरपंच यशपाल, जाफरपुर सरपंच बिंदर अतिथि रहे।
विज्ञापन

कोच सतीश झंडा व नायब टोडरपुर ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन प्रतिभा दिखाई। इस दौरान लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में सलोनी ने पहला स्थान पाया जबकि दूसरा स्थान दीक्षा और लखविंद्र ने तीसरा स्थान पाया जबकि चौथे स्थान मुस्कान और पांच स्थान पर रिशु रही जबकि लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में सलीम ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋभष ने दूसरा, ललित ने तीसरा स्थान पाया जबकि कार्तिक चौथे और पांचवें स्थान पर गोरिल रहा। इसके साथ अंडर-16 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अभिनव पहले, अतुल दूसरे व तीसरे स्थान पर कृष्णा रहा जबकि चौथा स्थान हरप्रीत और पांचवां स्थान यतिन ने पाया। इसके अलावा लंबी कूद में अजय पहले, जशनप्रीत दूसरे और साहिल पाल तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed