{"_id":"634dbc08778e24591330ef07","slug":"air-pollution-three-times-more-than-normal-six-days-before-diwali-health-crisis-yamuna-nagar-news-knl1248001196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से छह दिन पहले ही सामान्य से तीन गुना वायु प्रदूषण, सेहत पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से छह दिन पहले ही सामान्य से तीन गुना वायु प्रदूषण, सेहत पर संकट
विज्ञापन
यमुनानगर। दिवाली से छह दिन पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से तीन गुना अधिक है। इसका असर सेहत पर पड़ने लगा है, क्योंकि काफी संख्या में लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने की तकलीफ की शिकायत होने लगी है। हृदय व अस्थमा जैसे मरीजों के लिए भी बढ़ता वायु प्रदूषण खतरनाक हो सकता है। ये देख कई संस्थाएं आगे आई हैं, जो अधिक से अधिक पौधरोपण और दिवाली पर कम से कम ग्रीन पटाखे जलाने का संदेश दे रही हैं।
बता दें कि वायु प्रदूषण का स्तर एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में दर्शाया जाता है। जो 50 तक हो तो सामान्य स्थिति मानी जाती है। इस स्तर पर हवा सांस लेने योग्य होती है। लेकिन गत एक सप्ताह में एक्यूआई 120 से 160 तक रहा है। इससे सरकारी व निजी अस्पतालों में आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ जैसे मरीज बढ़े हैं।
पेड़-पौधों पर और न निर्माण सामग्री पर छिड़काव
वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर पेड़-पौधों के अलावा जहां कहीं निर्माण कार्य चल रहे होते हैं, वहां खुले में रखी निर्माण सामग्री पर पानी का छिड़काव किया जाता है। बीते वर्ष ऐसा दिवाली के दौरान किया गया था, किंतु इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है। जबकि वायु प्रदूषण का स्तर दीवाली से पहले ही तीन गुना अधिक है। मौजूदा समय में धान कटाई चल रही है। हालांकि अभी तक विभाग की मानें तो फसल अवशेष जलाने के मामले नहीं मिले हैं, पर उसके बाद भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है, जिनमें अधिकतर बिना हेलमेट वालों की आंखों में जलन व सांस की तकलीफ बढ़ी है। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिजनल ऑफिसर वीएस पूनिया ने बताया कि पानी के छिड़काव का जिम्मा नगर निगम प्रशासन का है। इस संबंध में निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पौधरोपण कर दिया ग्रीन दिवाली का संदेश
बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देख एचईएस (हरियाणा एनवायरनमेंटल सोसायटी) ने शुगर मिल के सामने बिजली निगम के पावर हाउस की पार्किंग में पौधरोपण किया। इसी तरह पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष चिराग सिंघल भी सोशल मीडिया सहित अलग-अलग शिविर कर व लोगों के बीच जाकर ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दे रहे हैं।
एचईएस के पौधरोपण अभियान में लायंस क्लब की ओर से संजय लाबा, निखिल मोहन, नितिन अरोड़ा, अनिल गुलाटी ,विजय धीमान, राजीव सचदेवा और नरूला परिवार की ओर से प्रो. केएल नरूला, शीला रानी, तनुज नरूला, लक्ष्य व समायरा ने पौधे लगाए। विनोद अरोड़ा की याद में उनकी पत्नी तमन्ना अरोड़ा ने बेटे नितिन अरोड़ा के साथ मिलकर पौधे लगाए। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे के जंगले लगाए। एचईएस के अध्यक्ष एवं ग्रीन मैन के नाम से पहचान रखने वाले एसएल सैनी ने बताया की संस्था तीन दशक से ग्रीन एवं क्लीन हरियाणा मिशन के तहत लोगों के सहयोग से पौधरोपण कर रही है। इसी के तहत बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर और आगे दिवाली पर्व नजदीक देख पौधरोपण कर लोगों को ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। उन्होंने अपील की कि इस दिवाली केवल ग्रीन पटाखे ही कम से कम उपयोग करें।