फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   agriculture, rice, farmer, action

धान के अवशेष जलाने पर 12 किसानों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
agriculture, rice, farmer, action
जिले में पाबंदी के बावजूद भी धान के अवशेष जलाए जा रहे है। धान के अवशेष जलाने के मामले में पुलिस ने 12 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले भी जिले में इस तरह के मामले में सात किसानों ने खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। छछरौली ब्लॉक के एईओ तेजपाल सिंह ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि गांव खानपुरा में किसान पाबंदी के बावजूद भी धान के अवशेष जला रहे हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर किसान धान के अवशेष जलाते हुए मिले। जांच करने पर पता चला कि किसान रामकुमार, धर्मवीर, रामपाल, अरविंद्र, अमित कुमार, राजेश कुमार, सुखदेव, रजत, गुरनाम सिंह व जसबीर सिंह धान के अवशेष जला रहे थे। उसने आरोपी किसानों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपी किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, छछरौली ब्लॉक के एडीओ भूपेंद्र ने बताया कि गांव जटेड़ी निवासी संजीव कुमार व सतीश कुमार ने पाबंदी के बावजूद भी अपने खतों में पड़े धान के अवशेष में आग लगा दी। जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो गया। पुलिस ने दोनों किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed