फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agriculture Minister gave instructions to DFSC to lift wheat

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने डीएफएससी को दिए गेहूं उठान के निर्देश

Sat, 26 Apr 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister gave instructions to DFSC to lift wheat
छछरौली अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते कृ​षि मंत्री।
छछरौली। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने छछरौली अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्याम सिंह राणा ने छछरौली मंडी में पहुंच कर गेहूं खरीद का जायजा लिया। साथ ही गेहूं उठान व मंडी में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने डीएफएससी को फोन पर छछरौली अनाज मंडी में खरीदे गए गेहूं का उठान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गेहूं का उठान जल्द होना चाहिए। इसमें कोई लापरवाही सहन नहीं होगी। आढ़ती कपिल मनीष गर्ग ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष छछरौली मंडी में एक नया कवर्ड शेड बनाने की मांग रखी और पुरानी अनाज मंडी में दुकान नंबर एक से 22 तक की दुकानों के पीछे नई सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र में पुराने जर्जर कवर्ड शेड को बदलने की मांग रखी। नई मंडी क्षेत्र में ही खाली पड़ी जगह पर पक्का फड व सड़क बनाने की मांग रखी। मंडी आढ़तियों ने कृषि मंत्री के सामने छछरौली अनाज मंडी को लक्कड़ मंडी का दर्जा देने की भी मांग रखी। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आप अपना मांगपत्र बनाकर दें। इस पर आवश्यक कार्रवाई होगी। उन्होंने अनाज मंडी में मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चौधरी की दुकानों पर पहुंचकर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के साथ है। खरीदे गए गेहूं का उठान जल्द हो व किसानों को उनके बैंक खाते में जल्द भुगतान प्राप्त हो, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed