फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of snatching mobile arrested

Yamuna Nagar News: मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching mobile arrested
पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल छीनने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए-टू की टीम ने मोबाइल छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीआईए इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए विश्वकर्मा चौक गुलाब नगर के पास घूम रहा है। इस पर एएसआई राजेंद्र, मुख्य सिपाही संतोष, जसपाल, योगेश की टीम का गठन किया गया। मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को काबू किया। पूछताछ पर जिसकी पहचान गुलाब नगर कैंप निवासी दीपक उर्फ टमाटर के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपी ने 26 जनवरी को अपने एक साथी के साथ मिलकर व्यक्ति से उसका मोबाइल व चार हजार रुपये छीनकर भाग जाने की वारदात को कबूल किया। आरोपी से छीना गया मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी पर पहले भी शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है जो न्यायालय में विचाराधीन है। इंचार्ज ने बताया कि इसके दूसरे साथी की पहचान हो चुकी है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed