फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested for marrying a teenager

Yamuna Nagar News: किशोरी से शादी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 Aug 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for marrying a teenager
यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव में किशोरी से शादी करने के आरोपी बूड़िया निवासी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में बाल संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविंद्रजीत की शिकायत पर 29 जुलाई को केस दर्ज हुआ था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

बूड़िया थाना प्रभारी नवीन हुड्डा ने बताया कि बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद्रजीत कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाल विवाह निषेद्य विभाग को अनजान नंबर से आई काल से सूचना मिली कि बूड़िया में नाबालिग किशोरी की शादी कराई गई है। इस सूचना पर 20 जुलाई को टीम बूड़िया में पहुंची, लेकिन वहां पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस नंबर से काल आई थी। उस पर संपर्क नहीं हुआ। जिसके बाद अगले दिन फिर संपर्क किया तो उस मकान का पता मिला। जहां पर किशोरी को शादी के बाद रखा गया। इसके बाद दोबारा टीम वहां पर पहुंची। किशोरी को रेस्क्यू कर वन स्टाप सेंटर भिजवाया गया। इसके साथ उसके ससुराल वालों व माता पिता को दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए बुलाया गया। दस्तावेजों में किशोरी की आयु 14 वर्ष निकली। जिसके बाद इस मामले में किशोरी से शादी करने के आरोपी कर्ण व उसके परिजनों पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया था। आरोपी कर्ण को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed