फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accusation of cheating husband into love marriage

Yamuna Nagar News: पति पर धोखे में रखकर प्रेम विवाह करने का आरोप

Tue, 23 Apr 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Accusation of cheating husband into love marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रेम विवाह करने वाली युवती ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे धोखे में रखकर शादी की गई। बाद में मायके से रुपये लेकर आने का दबाव बनाया जाने लगा। पुलिस ने आरोपी पति पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की काॅलोनी निवासी रिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा निवासी सुजान सिंह से प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों के परिवार ने इस रिश्ते को अपना लिया। उसकी सुजान से लगभग आठ माह पहले नोएडा में दोस्ती हुई थी। जहां पर वह एक कालेज से पढ़ाई कर रही थी। जबकि आरोपी सुजान का वहां पर आना जाना था। वह अपना खुद का बिजनेस बताता था। आरोपी ने राजनीति में अच्छी पैठ होने व कई पेट्रोल पंप होने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसके चलते दोनों ने शादी कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद वह वृंदावन में पति सुजान के साथ किराये के फ्लैट में रहने लगी। आरोप है कि पति ने उसके किराया भी देना बंद कर दिया। वह उस पर मायके से रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगा। मायके वालों ने ससुरालियों व पति को दस लाख रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फिर से वह रुपयों की मांग करने लगे। इस पर उसने मना कर दिया। एक दिन आरोपी सुजान उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां पर उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह से वह बचकर निकली। उत्तर प्रदेश पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह मायके आ गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने आरोपी सुजान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed