{"_id":"6aaedf6753a31183b00cedfb","slug":"students-showcased-a-vibrant-display-of-culture-at-the-freshers-party-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-163173-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
Sun, 20 Sep 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रतिभागी व शिक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, जगाधरी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की निर्देशिका डॉ. शैली गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद स्वागत भाषण के माध्यम से नए विद्यार्थियों का एसडी परिवार में औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान के वातावरण से परिचित कराने के साथ उन्हें सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल उपलब्ध कराना रहा।
एकल, युगल और समूह नृत्य के साथ संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। नए विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. शैली गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, मेहनत और समर्पण का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने के साथ प्रायोगिक शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने कहा कि फ्रेशर पार्टी उनके लिए खास अनुभव रही। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें नए साथियों, शिक्षकों और वरिष्ठ विद्यार्थियों से परिचित होने का अवसर मिला। इससे उन्हें संस्थान के माहौल को समझने में भी मदद मिली। संस्था प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।