फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident-ymn

तीन दिन बाद मिला नहर में डूबी किशोरी का शव

Wed, 26 Aug 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Wed, 26 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
रविवार को छछरौली क्षेत्र के गांव जयधर में पांव फिसलने से डूबी किशोरी का शव बुधवार दोपहर हमीदा हेड के नजदीक से मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। किशोरी देहरादून से छछरौली क्षेत्र के गांव जयधर में रिश्तेदारी में आई हुई थी।
विज्ञापन


हमीदा हेड के नजदीक बुधवार सुबह डूबे हमीदा निवासी सेवा सिंह की पुलिस व गोताखोर तलाश कर रहे थे। दोपहर के समय जब गोताखोर हमीदा हेड के नजदीक तलाश में जुटे हुए तो गोताखोरों को यहां एक किशोरी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब इसकी शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त देहरादून के गांव सहजपुर निवासी अंजुमा (17) के रूप में हुई।
विज्ञापन


अंजुमा छछरौली क्षेत्र के गांव जयधर में अपने मौसा नहजिदा के घर आई हुई थी। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह गांव के पास ही पश्चिमी यमुना नहर किनारे शौच करने के लिए गई थी। नहर किनारे गई तो उसका पांव फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह नहर में गिर गई और देखते ही देखते नहर में डूब गई। तब से पुलिस व परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed