फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Teacher died due to train

इयरफोन बना काल, लोग देते रहे आवाज लेकिन अध्यापिका ने नहीं सुना, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Tue, 31 Dec 2019 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
A Teacher died due to train
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांधी नगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय अध्यापिका की मौत हो गई। अध्यापिका कान में ईयर फोन लगाकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी। फाटक पर तैनात कर्मी ने उसे ट्रेन आने को लेकर आवाज भी लगाई। लेकिन उसने नहीं सुना। देखते ही देखते ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


कुलदीप नगर चांदपुर निवासी हरमिन्द्र कौर कैंप के हरिओम स्कूल में अध्यापिका थी। सोमवार दोपहर बाद वह छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। जैसे ही उसने गांधी नगर फाटक पार किया और डाउन लाइन से अपने घर की ओर जा रही थी। इस दौरान उसने कान में ईयर फोन लगाया हुआ था। फाटक पर तैनात कर्मी गौरव व चश्मदीद राम श्री ने उसे कई आवाजें लगाई, लेकिन कान में लीड होने के कारण वह सुन नहीं पाई।
विज्ञापन

 

सवारी गाड़ी 64502 वर्कशाप से यमुनानगर-जगाधरी की ओर जा रही थी। इसी ट्रेन ने उसे पीछे से टक्कर मारी। वह बाई ओर गिर गई और सिर पर चोट आने से मौत हो गई। यदि महिला दाईं और गिरती तो शायद ही शरीर का कोई हिस्सा बचता। उधर हादसे के बाद भी लोग बेपरवाह लाइन पर गुजरते नजर आए। इस और जागरूकता नजर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्रेन की चपेट में आई हरमिन्द्र कौर की मौत से करीब 10-12 दिन पहले ही उसकी दादी अतर कौर बीमारी के चलते निजी अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार को उसकी भी मौत हो गई। परिवार को हरमिन्द्र कौर की मौत की सूचना भी अस्पताल में ही मिली। मौत की सूचना मिलने के बाद पड़ोसी और रिश्तेदार उनके घर पर इकट्ठी हो गए। यहां पर बड़ी असमंजस थी कि इस दु:ख के मौके पर क्या किया जाए। हरमिन्द्र के शव को तो जीआरपी अस्पताल ले गया था। वहीं अतर कौर (71) को घर लाने की बात कही जा रही थी। मृतका की शादी अंबाला में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed