फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man returning after eating was crushed by a car, died

Yamuna Nagar News: खाना खाकर लौट रहे युवक को कार ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after eating was crushed by a car, died
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। धुंध व सर्दी बढ़ने के साथ जिले में सड़क हादसों के ग्राफ में भी वृद्धि हो रही है। दो दिन में सड़क हादसों में चार लोगों की जान जा चुकी है। इसी के चलते साढ़ौरा रोड पर भाई के साथ ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे बिलासपुर के नाई मोहल्ला निवासी गौरव को कार ने कुचल दिया। हादसा धुंध अधिक होने के कारण होना बताया जा रहा है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बिलासपुर के नाई मोहल्ला निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई 24 वर्षीय सौरव के साथ छोटा अड्डा बिलासपुर में सब्जी की दुकान करता है। रात को साढ़े 10 बजे वह अपने भाई सौरव के साथ बिलासपुर-साढ़ौरा रोड पर स्थित ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे थे। धुंध अधिक होने के कारण वह सड़क की साइड में कच्चे रास्ते से जा रहे थे। तभी पीछे से एक कार आई। धुंध अधिक होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। आरोप है कि आरोपी चालक ने लापरवाही से कार की टक्कर उसके भाई सौरव को मार दी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक कुछ देर रुकने के बाद वहां से फरार हो गया। उसने हादसे की सूचना परिजनों को दी। उसने परिजनों की सहायता से अपने भाई को जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।




चालक के अचानक से ब्रेक लगाने पर महिंद्रा पिकअप से नीचे गिरा व्यक्ति, मौत

यमुनानगर। बिहार के जिला कटिहार निवासी नौशाद ने बताया कि उसका पिता नुरसेद 15 जनवरी को रादौर रोड रेलवे स्टेशन से माल लोड कर एम्बिएंस रिजॉर्ट जगाधरी के लिए चले थे। उसके पिता नुरसेद गाड़ी में ऊपर बैठे थे। जब महावीर चौक पर पहुंचे तो गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक दम से ब्रेक लगा दिए। जिससे उसका पिता गाड़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी के मालिक ने मौके पर पहुंचकर उसके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed