फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A minor girl student was harassed after her path was blocked

Yamuna Nagar News: नाबालिग छात्रा का रास्ता रोककर की छेड़खानी

Sat, 13 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A minor girl student was harassed after her path was blocked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को पांच लड़कों ने साथियों के साथ रास्ता में रोक छेड़खानी की। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी शाहरुख, कैफ, जुल्फान, सलमान, सादिक व उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी भांजी नजदीक के राजकीय स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। दो माह से गांव के शाहरुख, कैफ, जुल्फान, सलमान, सादिक व उनके साथी भांजी को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि स्कूल जाते समय भांजी का यह लड़के पीछा करते थे और उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ते थे। साथ ही उससे अश्लील हरकत करते थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर धमकाते थे कि यह बात किसी को बताई तो बुरा अंजाम होगा। महिला ने बताया कि भांजी ने इस बारे घर आकर परिवार को बताया तो छह दिसंबर को इन लड़कों को समझाने का प्रयास किया। तब इन लड़कों ने घर पर डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही परिवार के लोगों से हाथापाई की। जाते समय यह लड़के जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 11 दिसंबर की सुबह भांजी के स्कूल जाते समय दोबारा इन लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे बदतमीजी करते हुए धमकियां देकर भाग गए। भांजी ने घर आकर पूरी बात बताई। तब मामले की शिकायत महिला थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed