फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A memorandum was submitted to the Chief Minister to grant Sadhaura the status of a sub-division.

Yamuna Nagar News: साढौरा को उपमंडल का दर्जा देने के लिए सीएम को साैंपा ज्ञापन

Wed, 19 Nov 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the Chief Minister to grant Sadhaura the status of a sub-division.
साढौरा। धर्म जागरण केंद्र व सही राह टीम के प्रतिनिधियों ने सीएम नायब सैनी को ज्ञापन सौंप कर साढौरा को उपमंडल का दर्जा देने और नकटी नदी प्रवाह क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाए जाने सहित कई अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रवक्ता शिवम अग्रवाल ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने सीएम को बताया कि साढौरा उपमंडल बनाए जाने की सभी शर्तों को पूरा करता है। उसके बावजूद भी किसी भी सरकार ने इस ऐतिहासिक नगरी को उपमंडल का दर्जा नहीं दिया गया। साढौरा में कई जगहों विशेषकर नकटी नदी के प्रवाह क्षेत्र में काफी मात्रा में बाहरी व्यक्ति अवैध रूप से रह रहे हैं और उनके द्वारा अवैध तौर पर मकान भी बना लिए गए है। जिससे नगर की सुरक्षा को लेकर प्रश्न चिह्न लगा हुआ है। नगर में हुई अनेकों चोरियों एवं अपराधिक गतिविधियों में इन लोगों की संलिप्तता नजर आई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई वर्षों से चिकित्सकों की भारी कमी है। जिसके कारण साढौरा नगर के अलावा क्षेत्र के लगभग 80 गांवों की लगभग 90 हजार आबादी को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा साढौरा में सामुदायिक केंद्र बनाए जाने, स्टेडियम में सुविधाएं उपलब्ध करवाने, पार्क की हालत सुधारने व रोडवेज का सब डिपो बनाए जाने की भी मांग की गई। इस दौरान सतपाल शर्मा, मनोनीत पार्षद चमन सैनी, मंगत राम सैनी, नरेश बक्शी, रोहताश सैनी व गुलशन घई भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed