फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A debt ridden man committed suicide, two people were named

Yamuna Nagar News: कर्ज में डूबे व्यक्ति ने दी जान, दो नामजद

Mon, 11 Nov 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
A debt ridden man committed suicide, two people were named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खारवन गांव में कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर अधिक ब्याज वसूलने और पैसे के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में खारवन गांव के आदित्य ने बताया कि उसके पिता राकेश गांव के बाहर मीट की दुकान करते थे। सात-आठ साल पहले उसकी दादी अधिक बीमार हो गई थी। उसे उपचार के लिए उसके पिता ने गांव के ही टोनी मनोचा व हरविंद्र से कुछ पैसे ब्याज पर उधार लिए थे। इसके बाद से ही वह हर महीने दोनों को पैसे लौटाते आ रहे थे। इसका जिक्र भी उन्होंने घर में किया था।
विज्ञापन

आदित्य का आरोप है कि दोनों ने अधिक ब्याज वसूलने के लिए उसके पिता पर लगातार दबाव बनाया। कई बार घर पर भी पैसे वसूल करने के लिए पहुंचते थे। शनिवार को सुबह के समय हरविंद्र ने उसके पिता को पैसे के लिए फोन किया था। फोन के बाद से ही वह तनाव में आ गए थे और उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के बेटे आदित्य की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि जहर खाने से व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed