{"_id":"6701b5af2f978ace5b066a04","slug":"a-107-year-old-man-casts-his-vote-along-with-four-generations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-126471-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार पीढि़यों के साथ 107 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार पीढि़यों के साथ 107 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान
Sun, 06 Oct 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी (यमुनानगर)। विधानसभा चुनाव में इस बार युवाओं की अपेक्षा बुजुर्गों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। बुजुर्गों ने लोकतंत्र की अपनी इस जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वाहन किया। वहीं इस दौरान 107 वर्षीय मोहनलाल सेठी अपनी चार पीढि़यों के साथ मतदान करने केंद्र पर पहुंचे। ऐसे मतदाता युवाओं के साथ सभी के लिए मिसाल हैं।
देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का ऐसा जज्बा है कि 107 वर्ष की आयु की बेड़ियां भी उनका रास्ता नहीं रोक सकी। शतायु मतदाताओं ने न तो उम्र का तकाजा देखा और न लाठी के सहारे उठते लड़खड़ाते कदमों की परवाह की। उन्हें तो बस देश के राष्ट्रीय पर्व लोकतंत्र का महापर्व में अपना योगदान देना का उत्साह था। यही जज्बा मोहन लाल सेठी को मतदान केंद्र ले गया। मोहन लाल सेठी जिले के सबसे बुजुर्ग एवं शतायु मतदाता हैं।
जगाधरी की इंदिरा कॉलोनी निवासी 107 वर्षीय मोहन लाल सेठी ने शनिवार को अपनी चार पीढि़यों के 38 सदस्यों के साथ शनिवार को मतदान किया। इस दौरान मोहन लाल सेठी ने बताया कि 1952 से लगातार मतदान करते आ रहे हैं। उन्होंने हर लोकसभा, विधानसभा, नगरपालिका के चुनाव में उन्होंने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। मोहन लाल ने कहा कि मतदान हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उनके साथ ओमप्रकाश सेठी, प्रेम सेठी, मनोज सेठी, जय शिव सेठी, ममता सेठी, निशा सेठी, बलराम, बंसीलाल, पुष्पा, उमेश, पवन, योगेश सेठी ने मतदान किया।