{"_id":"145-53249","slug":"Yamuna-Nagar-53249-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट मारकर युवक की हत्या
Yamuna Nagar
Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। कैंप क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में शनिवार रात सिर पर ईंट मारकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त ललित उर्फ लाली पर हत्या करने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह मृतक युवक का शव कॉलोनी के पास मिला। युवक के चेहरे व सिर पर ईंट से कई वार किए गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक की मां आसमां की शिकायत पर ललित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लक्ष्मी नगर कालोनी निवासी आसमां ने बताया कि शनिवार देर शाम उसका बेटा जिसान परिवार के साथ अपने घर पर बैठा हुआ था। रात करीब 8:30 बजे एक युवक उसे बुलाने आया। युवक ने कहा कि उसे उसका दोस्त ललित बुला रहा है। इस पर वह उस युवक के साथ चला गया और रात भर वापस नहीं लौटा। उसके वापस नहीं लौटने पर उन्हें चिंता होने लगी। रात 9:30 बजे तक इंतजार करने के बाद वह उसकी तलाश में निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। रात करीब 11 बजे तक तलाश करने के बाद वह वापस घर आकर सो गए। सुबह जब कॉलोनी के अन्य लोग उठे तो उन्होंने देखा कि भट्टा नंबर चार के नजदीक किसी युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। उससे कुछ दूरी पर ही दो इंटें खून से सनी हुई थी। जिसमें से एक ईंट पर मृतक के सिर के बाल लगे हुए थे। मृतक का मुंह और सिर पर ईंट से कई वार किए हुए थे। सूचना मिलने पर परिजन दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने शव को देखा तो उसके पैरों तले की जमीन सरक गई। देखते ही देखते वारदात स्थल पर अन्य लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना फर्कपुर पुलिस और सीन आफ क्राइम टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल की जांच की और नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आसमां की शिकायत पर पुलिस ने ललित के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
कबूतर को लेकर थी अनबन:
मृतक जिशान की मां आसमां ने बताया कि जिशान को कबूतर पालने का शौक था। ललित भी कबूतर पालने का शौकीन है। इस दौरान दोनों दोस्त मिलकर कबूतर पालने लगे। दोनों के पास पांच कबूतर हो गए। दो दिन पूर्व ललित जिशान से दो कबूतर ले गया। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन चल रही थी। इस बात को लेकर ललित ने उसके बेटे को देख लेने की धमकी दी थी। मृतक जिशान की मां आसमां का आरोप है कि इसी के चलते ललित ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी।
मामले की जांच जारी
थाना फर्कपुर प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि ललित के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
चार दिन में चार हत्याएं
जिले में होली के बाद रोजाना हत्याएं हो रही है। बढ़ती अपराध की घटनाओं से शहरवासी सहमे हुए हैं। जिले में पिछले तीन दिन में चार हत्याओं के मामले सामने आ चुके है। शुक्रवार को जहां जगाधरी क्षेत्र के गांव मानकपुर में पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला था। वहीं दूसरी ओर बिलासपुर में छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। अगले दिन सुबह ही रादौर के जलापूति विभाग के ट्यूबवेल में चौकीदार का शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला था।