{"_id":"61b64dc03119d05a2a327dba","slug":"6240-candidates-out-of-18850-gave-the-examination-for-the-post-of-female-constable-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl925470102","type":"story","status":"publish","title_hn":"18850 में से 6240 अभ्यर्थियों ने दी महिला सिपाही पद की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18850 में से 6240 अभ्यर्थियों ने दी महिला सिपाही पद की परीक्षा
विज्ञापन
महिला पुलिस सिपाही की परीक्षा के दौरान शहर में लगा जाम। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को पुलिस महिला सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा ली गई। जिले में कुल 67 केंद्रों में 18850 की परीक्षा होनी थी। परीक्षा में कुल 6240 परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई और 12610 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा सुबह साढ़े दस से साढ़े 12 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए यमुनानगर जगाधरी शहर में कुल 59 केंद्र बनाए थे। वहीं बिलासपुर में आठ केंद्र बनाए थे। यमुनानगर जगाधरी में 16650 की परीक्षा होनी थी, जिसमें से मात्र 5577 परीक्षार्थी ही पहुंचे। बिलासपुर के आठ केंद्रों पर कुल 2200 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी, जिसमें मात्र 663 परीक्षार्थी ही आए। यहां 1537 अनुपस्थित रही।
नकल रहित परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी सहित जैमर का प्रयोग किया। केंद्रों पर जैमर लगे होने के कारण आसपास लोगों भी परेशानी हुई। फोन करने के लिए उन्हें परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे से दूर जाना पड़ा। इस दौरान केंद्र के आसपास धारा 144 जारी रही। वहीं केंद्र के आसपास के बुक स्टॉल, फोटो स्टेट की दुकानें बंद रही।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान शहर के यातायात की हालत बिगड़ गई। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर सुबह व परीक्षा के बाद जाम की स्थिति रही। शाम तक परीक्षार्थियों का लौटना जारी रहा। अधिकांश अभ्यर्थी निजी साधनों से परीक्षा देने पहुंच, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। इस दौरान यातायात पुलिस की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। शहर के शहीद भगत सिंह, महाराणा प्रताप चौक, विश्वकर्मा चौक, जगाधरी बस स्टैंड चौक, अग्रसेन चौक इत्यादि पर जाम की स्थिति रही। वहीं पुलिस कर्मी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
बसों में भीड़ से हुई परेशानी
परीक्षार्थियों को गृह जिले से यहां पहुंचने में बसों की कम संख्या के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बसों में मारामारी की स्थिति बनी रही। लड़कियों व महिलाओं को भीड़ में धक्का मुक्की झेलनी पड़ी। कई लोगों को बस की खिड़की पर लटकना पड़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण आम यात्रियों की संख्या भी अधिक थी। ऐसे में लोगों उन्हें भी इससे परेशानी उठानी पड़ी।
परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। सभी केंद्रों पर निगरानी का पूरा प्रबंध किया गया था। नकल रहित परीक्षा के सभी बंदोबस्त किए गए। नोडल अधिकारी व उड़नदस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं कोई अनुचित घटना नहीं हुई। - सुशील कुमार, एसडीएम, जगाधरी।